READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी को समर्पित एक संग्रहालय, अमूल चॉकलेट के एक संयंत्र और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं. वह राजकोट, आणंद और कच्छ जिलों का दौरा करेंगे. फिलहाल उन्होंने अमूल अल्ट्रा मॉर्डन चॉकलेट प्लांट का उद्घाटन किया.इसके बाद वह राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नव निर्मित महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. महात्मा गांधी ने 1887 में इस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था.
जानिए उनके बारे में सबकुछ, जो देश के पहले लोकपाल की खोज में लगे हैं
मोदी इसके साथ ही कच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) द्वारा मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को भी राष्ट्र को सौंपेंगे. वह कच्छ के वरसाना, भीमासार, अंजार और भुज शहरों को जोड़ने के लिए फोर लेन वाले राजमार्ग के लिए भूमिपूजन भी करेंगे.
Anand: PM Narendra Modi at the launch of various plants in AMUL including an ultra modern chocolate plant. #Gujarat pic.twitter.com/pJG2QivuI3
— ANI (@ANI) September 30, 2018
पीएमओ की शिकायत पर पुलकित बाबा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
बता दें कि महात्मा गांधी ने 1887 में राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था. अधिकारियों द्वारा इसे संग्रहालय में तब्दील करने के उद्देश्य से 2017 में इसे बंद कर दिया गया था.
वीडियो लिंक के जरिए होगी ऊर्जा सहकारी समिति की शुरुआत
अधिकारियों द्वारा इसे संग्रहालय में तब्दील करने के उद्देश्य से 2017 में इसे बंद कर दिया गया था. प्रधानमंत्री का दिनभर का दौरा आणंद जिले के मोगर में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के चॉकलेट संयंत्र के उद्घाटन के साथ शुरू होगा. प्रधानमंत्री यहां किसानों को भी संबोधित करेंगे. जीसीएमएमएफ के पास अमूल का स्वामित्व है. इसी जगह से मोदी वीडियो लिंक के जरिए जिले की अंकलाव तहसील के मुजकुवा में एक सौर ऊर्जा सहकारी समिति की भी शुरुआत करेंगे. यह समिति 11 किसानों ने बनाई है जो सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का उत्पादन करेगा और अतिरिक्त सौर ऊर्जा की बिक्री भी करेगा.
Anand: PM Narendra Modi to inaugurate various plants including an ultra modern chocolate plant in AMUL later today #Gujarat pic.twitter.com/3TfAbjJfQB
— ANI (@ANI) 30 September 2018
हाऊसिंग प्रोजक्ट का भी करेंगे उद्घाटन
मोदी इसके साथ ही कच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) द्वारा मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को भी राष्ट्र को सौंपेंगे. वह कच्छ के वरसाना, भीमासार, अंजार और भुज शहरों को जोड़ने के लिए चार लेन वाले राजमार्ग के लिये भूमिपूजन भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी मुझकुवा गांव में आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के खाद्य प्रसंस्करण उत्कृष्टता केंद्र और एक सोलर कोऑपरेटिव सोसाइटी का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आनंद और खटरज में अमूल मैनुफैक्चरिंग फैसलिटी के विस्तार के लिए एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. इन सबके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी इसके बाद यहां 624 आवास वाले हाऊसिंग प्रोजक्ट का भी उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट के 240 लाभार्थियों के ई-प्रवेश का भी गवाह बनेंगे. नई दिल्ली वापस होने से पहले वह महात्मा गांधी म्यूजियम का दौरा करेंगे.
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/373a9ad7/sc/4/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Ctamil0Cmovies0Cnews0Einterviews0CWhy0Eis0ESonakshi0ESinha0Eignoring0EKollywood0Carticleshow0C30A6117680Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment