Friday, 28 September 2018

जम्‍मू-कश्‍मीर : पुलवामा से आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा सेक्‍टर के अवंतपुरा गांव से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीनों आरोपी, आतंकियों को इलाके में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारी दिया करते थे. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है.जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के अवंतपुरा में कुछ लोग आतंकियों की मदद कर रहे हैं. ये सभी लोग आतंकियों को न केवल भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते थे बल्‍कि कई बार उन्‍हें पनाह देने का भी काम करते थे. खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाया और अवंतपुरा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.


इसे भी पढ़ें :-


सर्जिकल स्ट्राइक का Exclusive वीडियो: देखें कैसे सेना ने तबाह किए थे आतंकी ठिकाने‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ मनाएंगे JK के स्कूल, विपक्षी नेता बोले- सेना का इस्तेमाल कर रही BJP


Article source: http://www.livehindustan.com/cricket/story-nottinghamshire-sign-indian-international-batsman-cheteshwar-pujara-for-county-championship-1101931.html

No comments:

Post a Comment