READ MORE
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जल्द राज्य लौटेंगे. इससे पहले दिन में राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पर्रिकर के अस्पताल में भर्ती होने से राज्य का प्रशासनिक काम प्रभावित नहीं हो रहा है क्योंकि वो नई दिल्ली स्थित एम्स से आधिकारिक फाइलों को निपटा रहे हैं.अग्नाश्य से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पर्रिकर नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं. गोवा के बीजेपी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जल्द लौटेंगे. उनके आने की तारीख के बारे में बताना संभव नहीं है.’
गोवा के लोक निर्माण मंत्री सुदीन धावलीकर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अस्पताल से सभी फाइलों को निपटा रहे हैं. जो भी फाइलें भेजी जा रही हैं वो उन्हें दो-तीन दिन में निपटा दे रहे हैं. कोई भी फाइल लंबित नहीं है.’ उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से ये बात कही. इस कार्यक्रम में पुर्तगाल सरकार के साथ जलापूर्ति और स्वच्छता को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं.
उन्होंने कहा, ‘हम सभी मंत्री अपना प्रभार संभालने में सक्षम हैं. हम राज्य के सभी मामलों को संभाल रहे हैं. प्रशासनिक कार्य की निगरानी मुख्य सचिव की ओर से की जा रही है.’ 62 वर्षीय पर्रिकर 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/incident-triggered-fear-among-local-residents-of-shahberi-village-1452228.html
No comments:
Post a Comment