Friday, 28 September 2018

तृप्ति देसाई की सबरीमाला मंदिर जाने की घोषणा, मिली जान से मारने की धमकी


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में स्त्रियों के प्रवेश को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला दिया है. जिसके बाद स्त्रियों को मंदिर में प्रवेश करने का अधिकार मिल गया है. महिला अधिकारों पर काम करने वाली तृप्ति देसाई ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए जल्द ही मंदिर आने की घोषणा की है. वहीं कट्टरपंथियों ने तृप्ति को मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी दी है.गौरतलब है कि तृप्ति काफी समय से स्त्रियों के मंदिरों में भेदभाव को लेकर एक मुहिम चला रखी हैं. कुछ समय पहले उनके द्वारा 400 साल पुरानी शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आवाज उठाई गयी थी. कोर्ट के इस फैसले के बाद तृप्ति ने सबरीमाला मंदिर आने की बात कही है. लेकिन धमकी को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है.


यह भी पढ़ें: सबरीमाला के पुजारी बोले: मैं बेहद निराश, फिर भी SC का फैसला स्वीकार


कट्टरपंथियों की धमकी के बाद भी तृप्ति ने मंदिर जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि वे डरने वाली महिला नहीं हैं, वह अवश्य ही मंदिर जाएगीं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मीडिया में महिलाओं के लिए एक बड़ी जीत के रूप में दिखाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया में कई भद्दे कमेंट भी लोगों के आ रहे हैं.यह भी पढ़ें: पति, पत्नी और ‘वो’ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें


तृप्ति को मंदिर न आने की सलाह दी जा रही है. साथ ही मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. कट्टर पंथियों की तरफ से कहा जा रहा है कि तृप्ति को किसी भी कीमत पर मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. यदि वह मंदिर आती हैं तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. तृप्ति ने इस मामले की शिकायत पुलिम में दर्ज कराई है.

No comments:

Post a Comment