Friday, 28 September 2018

...तो क्या दीपिका-आलिया के बीच खुलेंगे रणबीर के राज?


READ MORE

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर जल्द ही अपने फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 6 लेकर आ रहे हैं. इस शो पर बॉलीवुड के कौन -कौन सेलेब्स आएंगे. इस को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई हैं. पहले एप‍िसोड में कौन आ रहा है इसका खुलासा भी हो गया है. करण जौ‍हर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है. करण ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘ कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के नाम….वेलकम दीप‍िका पादुकोण और आलिया भट्ट’यानी ‘कॉफी विद करण’ के इस सीजन की धमाकेदार शुरूआत होने जा रही है, पहले ही एप‍िसोड में दीप‍िका पादुकोण और आल‍िया भट्ट करण के साथ कॉफी पीने पहुंचेंगी. हमेशा की तरह करण इस शो पर ऐसे सेलेब्स को साथ लाना चाहते हैं जिन्हें दर्शक साथ देखने को बेताब रहते हैं. इस सीजन का पहला एप‍िसोड होने की वजह से करण जौहर के लिए ये काफी खास एप‍िसोड होगा. इसके अलावा ये शो इसलिए भी खास ​होगा क्योंकि रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड दीप‍िका पादुकोण से मुलाकात होगी.




दशर्क ये जानने को उत्सुक होंगे की दीपिका और आलिया की इस शो पर बॉन्डिंग कैसी रहेगी, और उनके बीच रणबीर कपूर को लेकर क्या बातें होंगी. इस एप‍िसोड में रणबीर कपूर के बारे में कई ऐसे राज खुल सकते हैं. जिनके बारें में उनके फैंस को अबतक पता नहीं हैं.


यह भी पढ़ें: वो कलाकार जो खुद को अमिताभ का ‘पिता’ कहता था…

No comments:

Post a Comment