Thursday, 27 September 2018

आमिर खान की 'बहू' से अफेयर कर चुके हैं रणबीर कपूर


READ MORE

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहे हैं. रणबीर की लव लाइफ ने उनकी फिल्मों से ज़्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. ये तो आप जानते ही हैं कि वो दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के अलावा सोनम कपूर के साथ भी कुछ वक़्त तक अफेयर में रह चुके हैं. लेकिन उनका एक और अफेयर है जिसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होगी. रणबीर का ये अफेयर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहू से था.दरअसल ये उन दिनों की बात है जब रणबीर कपूर हीरो नहीं बने थे और लाइम लाइट से दूर थे. उस वक़्त रणबीर कपूर का अफेयर अवंतिका मलिक से था. दोनों के बीच 5 साल का लंबा रिश्ता रहा, मगर बात बन नहीं पायी.


रणबीर, अवंतिका के इस क़दर दीवाने थे कि वो उनके शो ‘जस्ट मोहब्बत’ के सेट पर अक्सर पहुंच जाया करते थे. बता दें कि अवंतिका अब बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की बीवी हैं और एक्टिंग से ब्रेक ले चुकी हैं. इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं और इस नाते अवंतिका मलिक आमिर खान की बहू हैं.


रणबीर से रिश्ता तोड़ने के बाद अवंतिका की दोस्ती इमरान खान से हुई और 8 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली. अब इन दोनों की एक बेटी भी है. वहीं रणबीर इस वक़्त ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनकी कोस्टार आलिया भट्ट के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में हैं.कई मौक़ों पर रणबीर और आलिया खुद हिंट दे चुके हैं कि उन दोनों के बीच कुछ तो है. खबर ये भी है कि आलिया के लिए रणबीर की मम्मी नीतू सिंह भी ग्रीन सिग्नल दे चुकी हैं.


यह भी पढ़ें: फिर साथ आए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, तस्वीर वायरल

No comments:

Post a Comment