READ MORE
हैरी पॉटर के फैन्स के लिए यह खबर ज़रा शॉकिंग हो सकती है लेकिन यह सच है कि फिल्म से जुड़ी एक अन्य सीरीज में ‘नागिन’ ने एंट्री मार ली है. बॉलीवुड और टीवी पर लोकप्रियता के झंडे गाड़ चुकी ‘नागिन’ को अब हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग ने अपनी नई फिल्म ‘Fantastic Beasts Crimes of Grindelwald’ में जगह दी है.बता दें कि हैरी पॉटर फिल्मों के विलेन वॉल्डेमॉर्ट के पास एक पालतू अजगर था और ‘नगिनी’ नाम के इस अजगर में जादूगर की जान बसती थी. अब हैरी पॉटर की कहानी के पहले की कहानियों को कहती फिल्म सीरीज़ ‘Fantastic Beasts’ शुरु हुई है और इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वॉल्डेमॉर्ट को ‘नगिनी’ हासिल होती है.
फिल्म में ‘नगिनी’ को एक इच्छाधारी नागिन के रुप में दिखाया गया है और इस किरदार को एक कोरियाई अभिनेत्री क्लॉडिया किम निभा रही हैं. नागिन के किरदार में किसी महिला को दिखाने के बाद अब इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है क्योंकि जेके रोलिंग इस किरदार को भारतीय न बोलने की चूक कर गईं.
Fantastic Beasts Crimes of Grindelwald ada NAGINI (part of Voldermort’s horcrux) AND NAGINI IS A PERSON! WHAT?! MINDBLOWN WEH 😱😱😱😱 pic.twitter.com/twNgNgw3U5
— arepyong (@arepyong) September 25, 2018
लेखिका जेके रोलिंग उस समय मुसीबत में आ गई जब लोगों ने ‘नगिनी’ को एक इच्छाधारी सांप दिखाए जाने का मज़ाक बनाया. इस आलोचना को गलत बताते हुए जेके रोलिंग ने कहा कि ‘नागा’ नाम की एक प्रजाति इंडोनेशिया की लोक कथाओं में पाई जाती है और ‘नागा’ आधे सांप और आधे मनुष्य होते हैं. लेकिन वह भूल गई की नाग-नागिन तो भारतीय पौराणिक कथाओं का बरसों से हिस्सा रहे हैं.
The Naga are snake-like mythical creatures of Indonesian mythology, hence the name ‘Nagini.’ They are sometimes depicted as winged, sometimes as half-human, half-snake. Indonesia comprises a few hundred ethnic groups, including Javanese, Chinese and Betawi. Have a lovely day 🐍
— J.K. Rowling (@jk_rowling) September 26, 2018
लेखिका के इस ट्वीट के बाद भारतीय लेखक और ‘नागाओं का रहस्य’ नाम की लोकप्रिय किताब लिख चुके अमीश त्रिपाठी ने जेके रोलिंग को समझाया कि वह कैसे ग़लत हैं. अमीश ने रोलिंग को जवाब देते हुए लिखा, “नागा, दरअसल भारतीय लोक कथाओं से निकली सभ्यता है और इंडोनेशिया में यह भारत से पहुंची. भारतीय व्यापारियों और साधु संतों के साथ नागा लोग वहां पहुंचे और ‘नागिन’ एक संस्कृत शब्द है.”
अमीश की किताब ‘नागाओं का रहस्य’ उनकी शिव के अवतार पर लिखी तीन फिक्शन किताबों में से एक है. इस किताब की लाखों प्रतियां भारत में बिकी हैं और अब अमीश के नागिन शब्द लाने के बाद इस पूरी बहस में भारतीय संस्कृति भी आ चुकी है.
जेके रोलिंग ने अभी तक इस बात पर माफी नहीं मांगी है और न ही उन्होंने अमीश को जवाब दिया है लेकिन इस कंट्रोवर्सी के साथ भारतीय नागिन ने मेनस्ट्रीम हॉलीवुड पर अपनी कुंडली कस ली है.
ये भी पढ़ें – आमिर का लुक भी ठगी से आया है ?
No comments:
Post a Comment