Sunday, 30 September 2018

LoC पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्‍तानी हेलिकॉप्‍टर, फायरिंग के बाद लौटा


READ MORE

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है. पाकिस्‍तान का एक हेलिकॉप्‍टर रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में भारतीय सीमा में घुस आया. यह घटना दोपहर 12.13 बजे हुई. यह करीब पांच मिनट तक हवा में मंडराता रहा. भारत की ओर से इस घटना का कड़ा जवाब दिया गया. सेना ने छोटे हथियारों से इस पर फायरिंग की.घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सफेद रंग का एक पाकिस्‍तानी हेलिकॉप्‍टर भारतीय सीमा में उड़ रहा है और वह गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद लौट जाता है. घटना के बाद एलओसी और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  घटना से दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव बढ़ सकता है. पिछले दिनों बीएसएफ के जवानों की हत्‍या की वजह से पहले ही दोनों देशों में तल्‍खी है.


जानकारी के अनुसार, गुलपुर सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी सेना का हेलिकॉप्‍टर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ. यह ढलन सेक्‍टर की तरफ गया. इसके बाद भारतीय सेना ने नोल, सुसार और हाथी पॉजीशन से इस पर गोलीबारी की. माना जा रहा है कि यह हेलिकॉप्‍टर रेकी करने के लिए आया था. यह इलाका घुसपैठ के लिहाज से काफी संवेदनशील है.


बता दें कि 1991 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था जिसके तहत रोटर वाले प्‍लेन सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं आ सकते वहीं बिना रोटर वाले प्‍लेन 10 किलोमीटर की सीमा में दाखिल नहीं हो सकते. इस समझौते के तहत नियंत्रण रेखा का यह इलाका बफर जोन कहलाता है जिससे कि तनाव पैदा न हो.


Article source: http://aajtak.intoday.in/story/operation-hurriyat-10-big-revealation-on-pakistan-funding-of-kashmir-seperatists-1-930383.html

No comments:

Post a Comment