READ MORE
ओडिशा में एक बार फिर देश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. मयूरभंज जिले के कालादिहा गांव में अस्पताल की एंबुलेंस इसलिए मरीज को लेने नहीं पहुंच सकी क्योंकि वहां पर सड़क नहीं थी. सड़क न होने से मरीज को उसके परिजनों को बिस्तर में ही लेकर अस्पताल लाना पड़ा.बताया जाता है कि सुमति मरांडी ओडिशा के मयूरभंग जिले के बंगोरिपोसी ब्लॉक के अंदर आने वाले गांव कालादिहा गांव में रहती हैं. सुमति को मधुमेह की बीमारी है. शुक्रवार को सुमति की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ गई. परिजनों ने इसके लिए अस्पताल में फोन किया लेकिन एंबुलेंस इसलिए वहां नहीं पहुंच सकी क्योंकि गांव में सड़क नहीं थी.
अंत में परिजनों को सुमति को बिस्तर में ही उठाकर अस्पताल लेकर आना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि गांव में सड़क बनाने की जिम्मेदारी आरडीडब्ल्यू (ग्रामीण कार्य विभाग) और जिला प्रशासन की है लेकिन उन्होंने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
मयूरभंज के एडीएम गंगाधर नायक ने कहा, “रोड कंडीशन अच्छी नहीं हैं. इस वजह से एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी. मरीज को चारपाई पर लाया गया. मैं संबंधित अधिकारियों को से इस बारे में बात करूंगा.”गांव के आसपास पानी का स्त्रोत बहता है. इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें :-
शिक्षकों की हड़ताल मामले में ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ नीति अपनाएगी ओडिशा सरकार
ओडिशा पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘डे’, अगले कुछ घंटों तक आ सकती है तेज आंधी
No comments:
Post a Comment