Friday, 28 September 2018

सामने आया 'मणिकर्णिका' का एक और अंदाज़, इस दिन जारी होगा टीज़र


READ MORE

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी’ को लेकर एक बड़ी घोषणा की गयी है. खबर है कि कंगना की इस फिल्म का पहला टीज़र आगामी 2 अक्टूबर यानी की गांधी जयंती के दिन रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में कंगना रनौत ‘झांसी की रानी’ का मुख्य किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म के लिए कंगना बहुत सारी तैयारियां की थी. अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म के निर्देशक कृष और प्रोडक्शन हाउस की योजना है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज़ किया जाए.



साल 2017 में बनारस के गंगा तट पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया था. इस मौके पर फिल्म का पूरा कास्ट और क्रू मौजूद था और कंगना को देखने के लिए वहां पर भीड़ लग गयी थी. उस वक़्त कंगना पर लेखक-निर्देशक केतन मेहता ने कहानी चोरी करने के आरोप भी लगाए थे. लेकिन कंगना ने उनके हर आरोप को गलत बता दिया था.


बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना ने इस फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट भी किया था. दरअसल ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी’ के निर्देशक कृष अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे जिस वजह से कंगना ने 45 दिन के शूटिंग शेड्यूल की कमान संभाली और वक़्त पर काम ख़त्म किया. इसके बाद जब प्रोडक्शन हाउस ने सह-निर्देशक के लिए उनका नाम डालने की बात की तो कंगना ने कहा इसकी कोई ज़रुरत नहीं है. ये मेरा फ़र्ज़ है कि फिल्म समय पर पूरी हो और तय वक्त्त पर रिलीज़ हो.


इस फिल्म से जानी मानी टीवी अभिनेत्री और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.


यह भी पढ़ें:  फिर लौटा प्रभुदेवा की ‘उर्वशी’ का जादू, धुन पर शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके

No comments:

Post a Comment