Thursday, 27 September 2018

'सर्जिकल स्ट्राइक डे' मनाएंगे j&K के स्कूल, विपक्षी नेता बोले- सेना का इस्तेमाल कर रही BJP


READ MORE

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी स्कूलों में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाया जाए. पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर की एक तस्वीर ट्वीट की है. इस सर्कुलर में राज्य के सभी स्कूलों में इस कार्यक्रम के आयोजन का आदेश दिया गया है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सबूत के तौर पर आयोजन की तस्वीरें और वीडियो के साथ रिपोर्ट भेंजे.स्कूलों को 28 से 30 सितंबर तक सेना की बहादुरी का जश्न मनाने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा सर्कुलर में इस दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की लिस्ट भी दी गई है. सर्कुलर के मुताबिक, स्कूल स्टूडेंट्स सेना के प्रति समर्थन जताने वाले पत्र लिखें और कार्ड्स बनाएं.


सर्कुलर में कहा गया है, “सभी स्कूलों में नेशनल कैडेट कोर यूनिट की स्पेशल परेड आयोजित की जाए और बहादुर व अनुभवी सैनिकों के मोटिवेशनल लेक्चर करवाए जाएं.”




शिक्षा विभाग ने इस पर नज़र रखने के लिए अधिकारी भी नियुक्त किए हैं जो तस्वीरों और वीडियो के साथ विभाग को एक पन्ने की रिपोर्ट सौंपेगे.


बता दें कि जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग से पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) भी यूनिवर्सिटीज और देशभर के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ मनाने को कह चुकी है. हालांकि, बाद में यूजीसी ने कहा कि उनका सर्कुलर सिर्फ सलाह है, न कि आदेश.


पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ने जताया विरोध
कई विपक्षी पार्टियों ने शिक्षा संस्थाओं में ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ मनाए जाने के निर्देश पर आपत्ति जताई है. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उनके राज्य में किसी भी शैक्षिक संस्थान में इसका जश्न नहीं मनाया जाएगा.


उन्होंने कहा, “भारतीय सेना को हमेशा से राजनीति और विवादों से अलग रखा गया है. लेकिन अब देखा जा रहा है कि बीजेपी सेना का गलत इस्तेमाल कर रही है. यह सही नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करते.”


NEWS18 EXCLUSIVE: देखिए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो


वहीं मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर कहा, “मैं कांग्रेस के इस आरोप की निंदा करता हूं कि हम सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रहे हैं. हम सिर्फ छात्रों को यह बता रहे हैं कि सेना ने कैसे देश की रक्षा की. उन्होंने किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया.”


हरियाणा सरकर प्रदेश स्तर पर मनायेगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’
हरियाणा सरकार प्रदेश स्तर पर 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ के मौके पर झज्जर जिले में मुख्य कार्यक्रम मनायेगी. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.


उन्होंने बताया कि यह विशेषकर हरियाणा के लिए गर्व का मौका है. भारत में थल सेना में सेवा देने वाला हर दसवां सैनिक प्रदेश का होता है. इसी प्रकार राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


पीएम मोदी जोधपुर में पराक्रम पर्व का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोधपुर में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की दूसरी वर्षगांठ पर कोनार्क कॉर्प्स इस समारोह को आयोजित कर रहा है. जोधपुर सैन्य स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी में सेना की बहादुरी और देश निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय की ओर से ट्वीट में कहा गया कि मोदी कोनार्क युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16185925.html

No comments:

Post a Comment