Thursday, 27 September 2018

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने ग्रैंड कैन्यन में बंजी जम्पिंग कर मनाया 50वां जन्मदिन


READ MORE

एक्टर विल स्मिथ ने अमेरिकी राज्य अरीज़ोना स्थित ग्रैंड कैन्यन के ऊपर हेलिकॉप्टर से छलांग लगाकर 50वां जन्मदिन मनाया. इसके लिए अभिनेता ने यूट्यूब के साथ ‘विल स्मिथ: दी जम्प ऑफ’ नाम का समझौता किया था. इस करार के तहत इस जंप को मंगलवार को वेबसाइट पर लाइव दिखाया गया.1000 फीट से लगाई गई छलांग के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन स्मिथ के एक दोस्त और फिल्म ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर’ के उनके सह कलाकार एल्फ़ोंसो रिबेरो ने किया.


इस वीडियो में स्मिथ ने बताया कि 1970 में वह अपने परिवार के साथ पहली बार ग्रैंड कैन्यन आए थे. लेकिन ऊंची चट्टानें देखकर उनके मन में डर बैठ गया था.


बंजी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मिथ ने 550 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. इस दौरान वह 200 फीट लंबी रस्सी से बंधे हुए थे.


स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ और उनके तीन बच्चे ट्रे, जेडन और विलो इस दौरान उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए.


ये भी पढ़ें: मरने से पहले आधी रात तक नाचा था ये सुपरस्टार, 9 साल बाद भी है मौत पर रहस्य


जब 14 साल की उम्र में शराब ने तोड़ा था टॉम क्रूज़ का ‘फादर’ बनने का सपना!

No comments:

Post a Comment