READ MORE
डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार दिवंगत नेता एम जी रामचंद्रन (एम जी आर) की जन्म शताब्दी का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है और वो यहां होने वाले शताब्दी कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे. एम जी आर के जन्म शताब्दी कार्यक्रम का रविवार को चेन्नई में समापन समारोह होगा.स्टालिन ने इस संबंध में कहा, ‘मैं राजनीतिक लाभ के लिए एम जी आर के नाम के इस्तेमाल और सरकारी कार्यक्रम की आड़ में पार्टी की राजनीति किए जाने से सहमत नहीं हूं. मैंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया है.’
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को आडंबरपूर्ण करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार एआईएडीएमके की शेष राजनीतिक यात्रा को बरकरार रखने के लिए करदाताओं के पैसों का इस्तेमाल कर रही है.
डीएमके प्रमुख ने कहा कि हालांकि वो समारोह के लिए आमंत्रित लोगों में अपना नाम शामिल किए जाने की राजनीतिक संस्कृति का सम्मान करते हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/delhi-dtc-strike-arvind-kejriwal-temporary-employees-demand-1278880.html
No comments:
Post a Comment