READ MORE
गुजरात के प्रसिद्ध राजनेता मनोहरसिंह जडेजा का गुरुवार निधन हो गया. वे कांग्रेस के कार्यकाल में गुजरात सरकार में वित्त मंत्री थे. उनकी उम्र 83 वर्ष की थी. मनोहरसिंह गुजरात में ‘दादा’ नाम से जाने जाते थे. वे राजकोट के शाही परिवार के वंशज थे.मनोहरसिंह का निधन रंजीत विलास पैलेस में हुआ. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है,
”गुजरात के मंत्री श्री मनोहरसिंह जाड़ेजा जी के निधन के समाचार से दुखी हूं. सभी पार्टियों के बीच वे काफी सम्मानित थे. इस दुख की घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं उनके परिजनों के साथ हैं.”
Saddened by a passing of former Gujarat Minister Shri Manoharsinh Jadeja Ji. Respected opposite celebration lines, he done a symbol as a dedicated authority and good administrator. My thoughts are with his family and good wishers in this unhappy hour.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2018
मनोहरसिंह गुजरात विधानसभा में निर्दलीय विधायक के तौर पर चुने गए थे लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे. वे पांच बार विधायक चुने गए थे. वे कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके थे.
मनोहरसिंह का जन्म 19 नवंबर 1935 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकोट स्थित राज कुमार कॉलेज से पूरी की थी. मनोहरसिंह ने 1962 में राजनीति में कदम रखा. इससे पहले 1955-56 में वे क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते थे. वे सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी के कप्तान रह चुके थे.
ये भी पढ़ें-
कॉल ड्रॉप से पीएम मोदी भी परेशान, अधिकारियों से कही यह बात
पीएम मोदी और मैक्रों बने ‘चैंपियंस आॅफ द अर्थ’, UN ने दिया अवॉर्ड
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533919/s/373d54a6/sc/18/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Cbusiness0Cindia0Ebusiness0CHonda0Ecuts0Etwo0Ewheeler0Eprices0Eby0Eup0Eto0ERs0E760A0A0Carticleshow0C30A6312380Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment