Saturday, 29 September 2018

जम्मू में पराक्रम पर्व पर आयोजन में आए 7000 लोग: वायु सेना


READ MORE

सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल होने के मौके पर 7,000 लोग सैन्य संपदा को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी देखने के लिए आए. रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि वायु सेना की 86वीं वर्षगांठ के साथ ही नियंत्रण रेखा के पार सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में आम लोग जुटे.वायु सेना स्टेशन के कार्यवाहक एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) ग्रुप कैप्टन एन के चौबे ने दो दिवसीय ‘पराक्रम पर्व‘ का शुक्रवार को शुभारंभ किया और शनिवार शाम को ये संपन्न हो गया.


प्रवक्ता ने कहा, ‘छात्र-छात्राओं और जम्मू के नागरिकों समेत करीब 7,000 लोग आयोजन देखने के लिए आए. आगंतुकों को एमआई-17 हेलीकॉप्टर, अत्याधुनिक हथियारों के साथ वायु सेना के गरूड़ कमांडो को भी देखने का मौका मिला तथा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं.’


उन्होंने कहा कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए एक स्थान पर बहुत सारे लोग आए. लोगों के बीच ये आकर्षण का केंद्र रहा.


No comments:

Post a Comment