Thursday, 27 September 2018

Champion of the Earth: PM मोदी ने बताया भारतीय मूल्य पद्धति का सम्मान


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें दिया गया संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य कायम करने और पर्यावरण की रक्षा करने वाली भारतीय मूल्य पद्धति के लिए है.मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के लिए बढ़-चढ़कर काम करने और पर्यावरण संबंधी कार्यों के लिए सहयोग के नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के वास्ते उल्लेखनीय कार्य के लिए संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार के लिए चुना गया है.


पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं पूरी नम्रता के साथ चैंपियन ऑफ अर्थ अवार्ड स्वीकार करता हूं और इस सम्मान के लिए संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देता हूं. यह पुरस्कार केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य कायम करने और पर्यावरण की रक्षा करने वाली भारतीय मूल्य पद्धति के लिए है.’




पीएम मोदी ने मैंक्रों को भी यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें बधाई दी.




मोदी और मैंक्रों उन छह शख्सियतों में हैं जिन्हें चैंपियन ऑफ अर्थ अवार्ड से दुनिया के सबसे उत्कृष्ट बदलाव लाने वाले के रुप में पहचान मिली है.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16185925.html

No comments:

Post a Comment