READ MORE
साल 2016 में 28-29 सितंबर की रात को भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था. आज उस घटना को दो साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी जोधपुर में ही प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने करेंगे. इससे पहले वे सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. पाकिस्तान पर सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर ‘पराक्रम पर्व’ के तहत यह प्रदर्शनी कोणार्क कोर में आयोजित की जा रही है. इस प्रदर्शनी के बाद पीएम मोदी युद्ध स्मारक पर जाकर जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि भी देंगे.
No comments:
Post a Comment