READ MORE
वेस्टइंडीज टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज अक्टूबर-नवंबर में खेलेगी. पहला टेस्ट 4 अक्टूबर से राजकोट में शुरू हो रहा है. वनडे सीरीज 21 अक्टूबर से शुरू होगी. पहला वनडे गुवाहाटी में खेला जाएगा. वहीं टी20 सीरीज 4 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी. इस सीरीज के पहले वेस्टइंडीज टीम बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के साथ 29 सितंबर से शुरू होने वाले अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी. इसी बीच वेस्टइंडीज टीम भारत आ चुकी है. इसका वीडियो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket) on Sep 26, 2018 at 7:43am PDT
हाल ही में वेस्टइंडीज टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी जहां वे टेस्ट सीरीज जीतने में तो कामयाब रहे लेकिन वनडे और टी20 सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनके कई सारे खिलाड़ियों ने सीपीएल में हिस्सा लिया. सीपीएल का 2018 सीजन त्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने जीता.
India’s vibrant culture greets us upon arrival!! #windiescricket #india #cricket #itsourgame #
A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket) on Sep 26, 2018 at 11:06pm PDT
दूसरी ओर टीम इंडिया का सफर पिछले कुछ महीनों में उतार-चढ़ाव वाला रहा है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीती लेकिन अपनी उस फॉर्म को वे वनडे और टेस्ट में बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए और ये दोनों ही सीरीजें उन्हें गंवानी पड़ी. भारतीय टीम अभी यूएई में एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही है.
No comments:
Post a Comment