READ MORE
सिंगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल के सीजन-10 में इस बार म्यूजिक के साथ लव का तड़का लगने वाला है. इस वीकेंड आने वाले एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म लव-यात्री लेकर पहुंच रहे हैं सलमान खान. उनके साथ फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष शर्मा और वरिना हुसैन भी होंगे. भाईजान के लिए इंडियन आइडल के इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट सलमान के ही टॉप सॉन्गस गाते नजर आएंगे.इस सबके बीच इंडियन आइडल के सेट पर एक मजेदार घटना ये भी हुई कि सलमान स्टेज पर एक लड़की को साइकिल पर बिठाकर घुमाने लगे. ये लड़की फिल्म लवयात्री की कोई एक्ट्रेस नहीं, बल्कि इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट थी. इनका नाम है नीलांजना. नीलांजना ने सलमान स्पेशल एपिसोड में बहुत प्यार करते हैं सॉन्ग गाया और उन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. सलमान को भी नीलांजना का परफॉर्मेंस बेहद पसंद आया. जब उन्होंने नीलांजना की तारीफ की, तो नीलांजना ने बिना मौका गवाए उनसे एक गुजारिश कर डाली.
उन्होंने सलमान से कहा कि वो दबंग सुपरस्टार के साथ साइकिल की सवारी करना चाहती हैं. बस फिर क्या था, स्टेज पर ही साइकिल मंगाई गई और सलमान ने उन्हें स्टेज पर ही साइकिल की सवारी करवा दी.
ये भी पढ़ेंFilm Review: दिवाली से पहले विशाल भारद्वाज ने दिया दमदार ‘पटाखा’
No comments:
Post a Comment