Sunday, 30 September 2018

हैदराबाद में वाट्सऐप चैटिंग ने ले ली युवक और महिला दोस्त की जान


READ MORE

हैदराबाद के पास स्थित सिकंदराबाद के मारेडपल्ली में वाट्सऐप पर चैटिंग करना एक शादीशुदा पुरुष और उसकी महिला मित्र को महंगा पड़ गया और इस कारण उन्हें जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय शिव कुमार अपनी 19 वर्षीय महिला मित्र वेनेला के साथ चैटिंग करता था. कुमार की पत्नी ने चैटिंग को लेकर उसे काफी भला-बुरा कहा और घर के बुजुर्गों से शिकायत की चेतावनी दी.शिव कुमार पत्नी के तानों से पहले से ही परेशान था और शनिवार को उसकी पत्नी उसे पड़ोसी के घर ले गई, जिससे वे ऐसा नहीं करने के लिए उसे समझा सकें. इसके बाद शिव कुमार शनिवार को जब घर में अकेले था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


ये भी पढ़ें- WhatsApp पर पढ़ सकते हैं Delete हुए Messages, ये है तरीका


शिव कुमार की मौत की खबर पाकर सदमे में आई वेनेला ने शनिवार को ही एसिड पी लिया. उसे सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया.पुलिस ने कहा कि पेशे से इलेक्ट्रीशियन शिव कुमार की शादी पिछले महीने ही हुई थी. वह शादी के बाद भी अपने बचपन की दोस्त वेनेला के साथ फोन के जरिये संपर्क में था. उसकी पत्नी बार-बार उसे चेतावनी दे रही थी कि वह वेनेला से चैटिंग बंद करे.


WhatsApp पर आ रहे इस लड़की के मैसेज, आपको आए तो तुरंत करें ब्लॉक


Article source: http://www.jagran.com/punjab/amritsar-14724451.html

No comments:

Post a Comment