Sunday, 30 September 2018

गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने शहरी विकास की नई मिशाल कायम की थी: पीएम मोदी


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के पहली आवासीय सोसाइटी की स्थापना गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में 1927 में हुई थी. अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब सरदार पटेल अहमदाबाद में एक वोट से नगर निगम का चुनाव जीता कर अध्यक्ष बने तो उन्होंने शहरी विकास की एक नई मिशाल कायम की थी.मोदी ने कहा कि शहरी विकास के लिए पहला प्रयोग आवासीय सोसाइटी बनाकर किया गया. इसके लिए मध्यम आय के लोगों का घर बनाया गया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीतम राय देसाई को इस शहरी विकास परियोजना से जोड़ा गया था, जिसको अपना कार्य सरदार पटेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में करने को कहा गया था. इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में पहला आवासीय सोसाइटी बनाई गयी थी.


यह भी पढ़ें: चुनाव प्रचार: गुजरात में आज हार्दिक, मोदी और राहुल का हो सकता है आमना सामना


मोदी ने इस सभा में कहा, ‘सरदार साहेब ने इसका उद्घाटन 28 जनवरी 1927 को किया और बताया कि यह विकास का एक मॉडल है. वह चाहते थे कि लोग इसे याद रखें इसलिए उन्होंने इस जगह का नाम प्रीतम राय देसाई के नाम पर प्रीतम नगर रखा था.’यह भी पढ़ें: गुजरात में राहुल गांधी से 8000 KM आगे रहे PM मोदी


प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने ऊंट के दूध का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. ऊंट का दूध काफी पौष्टिक होता है, हालांकि लोगों ने उस समय इसका मजाक उड़ाया था.
मोदी ने कहा कि इसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी और कार्टून भी बनाए गए थे, लेकिन आज वही ऊंट का दूध का बना अमूल चॉकलेट बाजार में काफी लोकप्रिय है और दूध गाय की दूध की अपेक्षा दोगुना कीमत पर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि वह इस बात पर यकीन करते हैं कि अगर मां और बच्चा स्वस्थ हो तो देश कभी अस्वस्थ नहीं होगा.


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/hollywood-oscars-2018-these-are-the-nominations-for-the-best-supporting-actor-male-1288261.html

No comments:

Post a Comment