Friday, 28 September 2018

विक्रम मिस्री चीन में भारत के अगले राजदूत होंगे


READ MORE

वरिष्ठ राजनयिक विक्रम मिस्री को चीन में भारत के अगले राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा किया है.  वह गौतम बंबावाले की जगह लेंगे.बतादें कि मिस्री 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं, जो वर्तमान में म्यांमार में भारत के राजदूत के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं. मंत्रालय ने कहा है कि मिस्री जल्द ही चीन में अपना कार्यभार संभालेंगे.


यह भी पढ़ें: भारत-चीन-पाक त्रिपक्षीय सहयोग संबंधी अपने राजदूत के बयान से चीन ने बनाई दूरी


उल्लेखनीय है कि, उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब भारत और चीन डोकलाम विवाद को भुला कर कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. मिस्री प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय में भी अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं.यह भी पढ़ें: भारत में चीन के राजदूत ने कहा, बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोटर हैं शी जिनपिंग


उन्होंने यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तर अमेरिका सहित भारत के कई दूतावासों में सेवाएं दी हैं. मिस्री ने म्यांमार में भारत के राजदूत का प्रभार 31 अगस्त, 2016 को संभाला था. उनका जन्म सात नवंबर, 1964 को श्रीनगर में हुआ था.


इनकी प्रारम्भिक शिक्षा ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पूरी किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक डिग्री हासिल की. मिस्री ने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Fh-zq_kjxx4/story01.htm

No comments:

Post a Comment