READ MORE
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर वह 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे. तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार पर राम मंदिर के मामले में ‘पलटी’ मारने का आरोप लगाया.तोगड़िया ने कहा कि अगर सरकार तीन तलाक पर कानून बना सकती है, तो राम मंदिर पर कानून क्यों नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि अयोध्या से दिल्ली तक और चपरासी से प्रधानमंत्री सब भाजपा का है, इसके बाद भी राम मंदिर क्यों नहीं.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: तोगड़िया बोले- राम मंदिर, मथुरा, काशी विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ!
ट्रिपल तलाक का कानून बन सकता है तो राम मंदिर क्यों नहीं बन सकता. तोगडिया ने कहा कि उनकी मांग है कि कॉमन सिविल कोड लाओ, दो बच्चों का अनिवार्य कानून बनाओ और धारा 370 हटाओ.यह भी पढ़ें: VHP के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने विष्णु सदाशिव कोकजे, तोगड़िया का पत्ता साफ
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रवक्ता के अनुसार परिषद व दल के कार्यकर्ता राम मंदिर की मांग को लेकर 21 अक्टूबर को तोगड़िया के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/incident-triggered-fear-among-local-residents-of-shahberi-village-1452228.html
No comments:
Post a Comment