READ MORE
भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच उत्तराखंड के चौबटिया में चल रहा युद्धाभ्यास शनिवार को संपन्न हो गया है. दोनों देशों के बीच यह 14वां संयुक्त अभ्यास है.भारतीय सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है कि यह युद्धाभ्यास 16 सितंबर को शुरू हुआ था. जिसमें भारतीय सेना की इन्फैंट्री बटालियन और अमेरिकी सेना की 23 इन्फैंट्री रेजीमेंट की पहली बटालियन ने भाग लिया था.
यह भी पढ़ें:वाशिंगटन में अमेरिकी सैनिकों संग युद्धाभ्यास करेगी भारतीय सेना
अमेरिकी सेना का भारत की सेना के साथ युद्धाभ्यास प्रशांत भागीदारी कार्यक्रम के तहत 2004 में शुरू हुआ था. तब से दोनों देशों के बीच यह बारी-बारी से आयोजित होता रहा है. एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि युद्धाभ्यास भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग को मजबूत तथा विस्तारित करता है.यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के साथ उत्तराखंड के जंगलों में युद्धाभ्यास करेगी अमेरिकी सेना
गौरतलब हो कि चौबटिया में भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच यह चौथा युद्ध अभ्यास है. बयान में यह जानकारी दी गई कि अभ्यास ने दोनों देशों की सेनाओं को आतंकवाद रोधी अभियानों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से संबंधित अभियानों पर एक-दूसरे के साथ अपने-अपने अनुभव साझा करने का एक उपयुक्त मंच प्रदान किया है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/delhi-dtc-strike-arvind-kejriwal-temporary-employees-demand-1278880.html
No comments:
Post a Comment