READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत के अभियान की शुरुआत कर इसे महात्मा गांंधी की 150वीं जयंती की श्रद्धांजलि कहा था. यह अभियान अब देश भर में गति पकड़ चुका है. जहां एक तरफ इस मुहिम में बॉलीवुड के सितारे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता से भी स्वच्छ अभियान में भाग लेने की अपील सरकार द्वारा की जा ही है. सरकार की इस मुहिम का एक असर यह देखा गया जब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गाड़ी से कचरा फेंकते हुए युवक को खूब फटकारा था.इसके लिए अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अमिताभ बच्चन, सलमान खान, तमन्ना भाटिया, हेमा मालिनी, कमल हसन, प्रियंका चोपड़ा,आमिर खान समेत कई अन्य बड़े सितारे भी स्वच्छता अभियान की मुहिम में सरकार का सहयोग कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि नेता और बॉलीवुड सितारे ही स्वच्छ भारत की इस मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं.
हाल ही में महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अंतर्गत आने वाले मीरा भायंदर महानगरपालिका में भी स्वच्छता अभियान को लेकर आयुक्त बालाजी खतगावकर ने महानगरपालिका के अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि स्वच्छता को लेकर भी सजग रहना है. सफाई न होने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से अधिकारी जांच करे और तुरंत सहयोग करे.
यह भी पढ़ें: स्वच्छता अभियान के ऐड में भारत माता लगा रही हैं झाड़ू, लोगों को आया गुस्सामीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त बालाजी खतगावकर के इस निर्देश के बाद से फिलहाल नगरपालिका के अधिकारी स्वच्छ भारत मुहिम पर काम कर महानगरपालिका को स्वच्छ करने में जुटे है. साथ ही महानगरपालिका में सफाई और गंदगी से जुड़ी शिकायतोंं पर तत्काल प्रभाव से खुद बड़े अधिकारी सफाई करवा रहे है और उस एरिया में रहने वाले लोगों को भी सफाई और स्वच्छता अभियान के लिए जागरुक कर रहे है.
यह भी पढ़ें: गोंडा जिले में महज 120 घंटे में बनेंगे 32 हजार शौचालय
बता दें कि करीब 6 महीने से भी अधिक समय पहले मीरा रोड के कई इलाकों में बिल्डिंग में सफाई न होने ही शिकायत मीरा भायंदर महानगरपालिका में हुई थी लेकिन हल नहीं निकला. लेकिन जैसे ही यह बात हाल ही में नियुक्त हुए मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त बालाजी खतगावकर के संज्ञान आई उन्होंने तुरंत जांच के निर्देश दिए.
इसके बाद महानगरपालिका के उपायुक्त पानपट्टे ने अपनी टीम के साथ मीरा रोड और भायंदर के उन इलाको में खुद दौरा कर मुआयना किया और सफाई के आदेश दिए और साथ ही वहा रहने वाले लोगों से सफाई और स्वच्छता रखने की अपील की.
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533919/s/373d54a6/sc/18/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Cbusiness0Cindia0Ebusiness0CHonda0Ecuts0Etwo0Ewheeler0Eprices0Eby0Eup0Eto0ERs0E760A0A0Carticleshow0C30A6312380Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment