READ MORE
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर को 1 साल पूरा कर लेगी. विराट हमेशा से ही अनुष्का को अपने क्रिकेट करियर की सक्सेस का एक अहम हिस्सा बताते आए हैं.एक इंटरव्यू में विराट ने कहा कि हम दोनों एक जैसे बैकग्राउंड से हैं और ये एक खास वजह है कि हम एक दूसरे को समझ पाते है. लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि हम कोई ‘फेयरी टेल’ जैसी जिंदगी जी रहें हैं पर ऐसा नहीं है. हम भी आम लोगों की तरह ही जिंदगी जीते हैं. विराट ने बताया, ‘हम सेलिब्रिटी हैं इसलिए जनता को लगता है कि हम अलग हैं, पर वो हमें नहीं समझ पाते’.
इससे पहले भी कई बार विराट बतौर सेलिब्रिटी होने वाली मुश्किलों की बात करते दिखे है. सेलिब्रिटी होने पर प्राइवेट स्पेस की कमी को लेकर विराट परेशान रहते हैं. उन्होंने बताया कि अनुष्का ने हर बार ऐसी समस्याओं से निपटने में उनकी मदद की है. ये तो साफ है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही है.
आपको बता दें, इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. वहीं विराट भी ‘ट्रेलर : द मूवी’ नाम के किसी प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर ट्विटर पर रिलीज किया है.ये भी पढ़ें- OMG : भारत-पाकिस्तान के मैच से है वरुण धवन की फिल्मों का कनेक्शन
No comments:
Post a Comment