READ MORE
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा. अरोड़ा ने कहा कि विगत सालों में हुए चुनावों में वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल सफल रहा है.इसके सफल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वीवीपीएटी मशीन उपलब्ध कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने SC से कहा- कांग्रेस या उसके नेता हमें इलेक्शन कराना न सिखाएं
वीवीपीएटी एक ऐसी मशीन है, जिससे उस पार्टी के चुनाव चिह्न वाली पर्ची निकलती है, जिसमें मतदाता ने वोट दिया होता है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि वोट उसी उम्मीदावर को गया है, जिसे मतदाता ने वोट दिया है. बाद में पर्ची एक बॉक्स में गिर जाती है. हालांकि मतदाता इसे अपने घर नहीं ले जा सकता है.यह भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार को झटका, चुनाव आयोग ने नई योजनाओं के ऐलान से रोका
अरोड़ा अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित कर रहे थे.
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/37063a9d/sc/17/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Ctv0Cnews0CAlok0ENath0Eturns0Erapper0Ethis0EValentines0EDay0Carticleshow0C30A279980A0Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment