READ MORE
राजस्थान में चुनाव ने दस्तक दे दी है. पक्ष और विपक्ष सत्ता पर सवार होने के लिए आतुर हैं. हर पार्टी चाहती है कि सरकार उसकी बने, मगर सवाल ये है कि कैसे?सियासत में सत्ता के शिखर तक पहुंचना आसान नहीं होता, जनता कब किसको सरताज बनाकर सिंहासन पर बैठा दे, कहना मुश्किल है, लेकिन अपनी अपनी दावेदारी के साथ राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में जनता के बीच जाती हैं और सबसे बेहतर सरकार बनाने का दावा भी करती हैं. आरोपों के घेरे में विपक्ष होता है तो वादों के पिटारे में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के दावे होते हैं. लेकिन जातीय समीकरण भी चुनावी बिसात पर शह और मात का बड़ा दांव होता है, जिसे राजनीति के दिग्गज अपने हिसाब से आजमाते हैं, राजस्थान की सियासत में इन दिनों पैनोरोमा पॉलिटिक्स का ज़ोर है. वजह है इस साल होने देवाले विधानसभा चुनाव, जिसमें हर वर्ग को साधने के लिए उनके महापुरुषों के पैनोरमा बनवाए गए हैं. यही वजह की राजस्थान में शोर है जात पात का ज़ोर है. देखें ये पूरी रिपोर्ट.
Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/hollywood-oscars-2018-these-are-the-nominations-for-the-best-supporting-actor-male-1288261.html
No comments:
Post a Comment