READ MORE
छेड़छाड़ से आहत होकर एक 19 वर्षीय युवती ने सोमवार को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के जसवंत पुरा गांव का है.मृतका के भाई आदिराम ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम को उसकी बहन घर में अकेली थी. परिजन खेतों में काम करने गए थे. तभी गांव के दो युवक सुरेश और हाकिम ने घात लगाकर मेरी बहन को पकड़ लिया. उसके साथ छेड़छाड़ कर जोर जबरदस्ती की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए.
उसने बताया कि वारदात के बाद मेरी बहन गहरे सदमे में चली गई थी और सोमवार को उसने समाज की लोकलाज की वजह से मकान के कमरे में फांसी लगा ली.
मामले को लेकर जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि मृतका के साथ 19 अक्टूबर दीवाली के दिन छेड़छाड़ की तहरीर मिली थी, जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे और सोमवार को परिजनों ने सूचना दी कि पीड़ित युवती का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है.पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया. फिलहाल पुलिस ने युवती का बसईनबाब सीएचसी पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
परिजनों द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है. तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है. फिलहाल मामले के दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं.
No comments:
Post a Comment