READ MORE
ऐप्पल आईफोन X (आईफोन 10) के लिए भारत में अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर पिछले हफ्ते प्री-बुकिंग शुरू हो गई। स्मार्टफोन के लिए 3 नवंबर से बिक्री शुरू होगी। बता दें कि भारत पहली बार उन देशों में शामिल है जहां नए आईफोन को सबसे पहले लॉन्च किया जा रहा है। 3 नवंबर को iPhone X की बिक्री भारत सहित 55 देशों में ऐप्पल स्टोर में शुरू होगी। आईफोन X भारत में 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारतीय मार्केट की बात करें तो iPhone X 64 जीबी वेरिएंट का दाम 89,000 रुपये है, जबकि 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1,02,000 रुपये है। फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
No comments:
Post a Comment