Sunday, 29 October 2017

नोटबंदी-GST पर सीधी लड़ाई के मूड में कांग्रेस, राहुल ने बुलाई बड़ी बैठक


READ MORE
 <p align="justify">गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. इसी रणनीति पर काम करने के लिए सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की बैठक होगी, जिसमें बड़े नेता शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी.</p>

जीएसटी को लेकर हो रही इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और राहुल गांधी मौजूद होंगे. इसके अलावा नोटबंदी की सालगिरह पर मोदी सरकार को घेरने के लिए राहुल गांधी अलग से महासचिवों और राज्य ईकाई के अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे.


गौरतलब है कि आने वाली 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल हो जाएगा. नोटबंदी के कारण जनता को हुई असुविधा को मुद्दा बना कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर अपनी शक्ति दिखाना चाहती है. कांग्रेस का प्लान देशभर में 8 नवंबर को जोरदार प्रदर्शन करने का है.


‘मोदी मेड डिजास्टर’ नारे से होगा हमला


राहुल गांधी नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर निशाना भी साधा था. राहुल ने ट्वीट किया कि, ”पिछले तीन साल से लोगों के वेतन में खास बढ़ोतरी हुई है और वहीं बैक पिछले 60 साल के इतिहास में सबसे कम कर्ज देने की ताकत रख रहे हैं. मोदी जी के शब्दों में कहे तो यह  मोदी मेड डिजास्टर (MMD) है.”

No comments:

Post a Comment