Monday, 30 October 2017

जब कमीज की जेब में रखे मोबाइल ने अचानक पकड़ ली आग


READ MORE

अगर आप कमीज की जेब में मोबाइल रखते हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है. कहीं ऐसा न हो जाए कि जेब में रखे मोबाइल में खुद ब खुद आग लग जाए. उसमें से निकलने लगे धुआं.हकीकत में ये घटना पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक टीवी पत्रकार के साथ घटी है. सबकुछ कैसे हुआ, इसका वीडियो भी हम आपको दिखा रहे हैं. वीडियो इस खबर के साथ लगा है. इसे क्लिक करें और खुद इस खौफनाक हादसे को देखें.


ये टीवी पत्रकार कमीज की जेब में मोबाइल रखकर अपने आफिस में बैठा था. अचानक वह कुछ समझ पाता कि उसके मोबाइल में आग लग गई. जलता हुआ मोबाइल छाती से चिपक गया. किसी तरह मोबाइल को निकालकर फेंका गया.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

जेब से निकलने लगा धुआंघटना मिदनापुर की है. टीवी पत्रकार शेख ओवारेस अपने आफिस में बैठे हुए थे. साथ दो तीन लोग और थे. वह आपस में किसी मुद्दे पर बात कर रहे थे. तब तक उन्हें छाती में कुछ तेजी से जलता हुआ महसूस हुआ. जब तक वह कुछ समझते, तब तक जेब से धुआं निकलने लगा.जलते मोबाइल किसी तरह निकाला
शेख बदहवासी में तेजी से उठे. जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश करने लगे. दरअसल कमीज की जेब में एक नहीं बल्कि दो मोबाइल रखे थे. एक मोबाइल तो सुरक्षित था, जिसे तुरंत निकाल लिया गया लेकिन जिस मोबाइल में आग लगी हुई थी, उसे निकालने में उन्हें और उनके साथियों की हालत खराब हो गई. क्योंकि धुआं उगलता हुआ ये मोबाइल उनकी छाती से चिपक गया था, जो तेजी से छाती की त्वचा को जला रहा था.


तो चली जाती जान भी
उनके साथियों ने किसी तरह उनके बदन से कमीज खींच निकाली. फिर जलते हुए मोबाइल को आनन फानन में दरवाजे से बाहर फेंका गया. तब तक कमरा धुएं से भर चुका था. मोबाइल को भी बाहर फेंकते के कुछ ही क्षणों बाद उसमें विस्फोट हो गया. अगर शेख मोबाइल और शर्ट नहीं निकाल पाते तो इस हादसे में उनकी जान भी जा सकती थी. संयोग ही था कि वह बाल बाल बच गए.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/c_WDH3xGl2k/story01.htm

No comments:

Post a Comment