Monday, 30 October 2017

कौन हैं एनआईए के नए चीफ वाईसी मोदी?


READ MORE

केंद्र सरकार ने असम-मेघालय कॉडर के आईपीएस वाईसी मोदी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया प्रमुख (महानिदेशक) नियुक्त किया है. सितंबर में ही उन्हें एनआईए का ओएसडी नियुक्त कर दिया गया था, ताकि वह यहां का कामकाज समझ सकें.वाईसी (योगेश चंद्र) मोदी मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. 1984 बैच के आईपीएस मोदी का परिवार जींद जिले में रहता है. हालांकि इससे पहले उनका परिवार यहीं के टोहाना कस्बे से यहां शिफ्ट हुआ था. उनका जन्म टोहाना की जैन गली में हुआ था. उनकी प्राथमिक शिक्षा भी यहीं पूरी हुई.


परिवार जब जींद शिफ्ट हुआ तो उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई यहां से पूरी की. स्नातक सोनीपत से किया. इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. उनके भाई यशपाल सिंघल हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं. वह इस समय हरियाणा में ही मुख्य सूचना आयुक्त हैं.


सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2002 में गुजरात के गोधरा दंगों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी हिस्सा बनाया था. उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे. वाईसी मोदी के पिता स्व. रामेश्वर दास गुप्ता आरएसएस के नेता रहे हैं. वाईसी मोदी की बेटी आस्था मोदी भी आईपीएस हैं. वह फरीदाबाद में डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं.मोदी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) में 10 साल तक (2002-2010 और 2015-2017) स्पेशल और एडिशनल डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं. उन्हें पुलिस मेडल और प्रेसीडेंट पुलिस मेडल भी मिल चुका है. वह मेघालय में एडिशनल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) रह चुके हैं. वाईसी मोदी गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पंड्या की हत्या की जांच करने वाली सीबीआई टीम का हिस्सा रहे हैं.

No comments:

Post a Comment