READ MORE
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट सामने आने के बाद 2.0 की रिलीज डेट खिसका दी गई है. रजनीकांत और अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये फिल्म तमिल न्यू ईयर यानी 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी.रजनीकांत की इस मेगा बजट फिल्म से जुड़ी ये जानकारी फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले मनोबाला विजयबालन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी. इससे पहले हर जगह पैडमैन और 2.0 के क्लैश को लेकर चर्चा हो रही थी. लेकिन शायद फिल्म मेकर्स इस टक्कर के मूड में नहीं थे. इस वजह से रिलीज डेट आगे खिसकाने का फैसला लिया गया.
अगर ऐसा होता तो पर्दे पर एक साई-फाई फिल्म और सोशल मैसेज लेकर आ रही फिल्म की टक्कर होती. एक तरफ जहां रजनीकांत, ऐमी जैक्सन और अक्षय कुमार होते, तो वहीं दूसरी तरफ अरुणाचलम मुरुगनाथनम की बायोपिक.
#JustIn: #2Point0 to be released on 13 April 2018 – Friday eve of Tamil New Year. #AkshayKumar #Rajinikanth #AmyJackson
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) October 29, 2017
कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथनम महिलाओं के सिए किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकिन की इजाद की थी. साथ ही वह इसके बारे में जागरुकता भी फैलाते हैं.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment