Sunday, 29 October 2017

ISIS विवाद पर गृहमंत्री को अहमद पटेल की चिट्ठी, निष्पक्ष जांच की मांग


READ MORE

कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल ने आईएसआईएस के संदिग्ध सदस्य के साथ उनके कथित संबंधों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने इस बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखी है.बता दें कि गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कांग्रेस नेता पर आईएसआईएस कनेक्शन के सनसनीखेज आरोप लगाकार उनसे इस्तीफे की मांग की है. रूपाणी ने कहा कि भरूच के अस्पताल से जिन आईएस आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, अहमद पटेल इस अस्पताल के ट्रस्टी रहे हैं. ये आतंकवादी इस अस्पताल में नियमित कर्मचारी थे.


अहमद पटेल ने इस बारे में गृहमंत्री को लिखा- ‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले पर संज्ञान लें. भारत का गृह मंत्री होने के नाते संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से इस जांच को निष्कर्ष तक ले जाने का निर्देश दें.’


कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘जो भी दोषी हो, उसे उसके धर्म या उसकी किसी संबद्धता पर ध्यान दिए बिना सजा देनी चाहिए. इस मामले में आपकी सरकार को मेरा पूर्ण समर्थन है.’उन्होंने लिखा- ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों को राजनीति का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए.’ पटेल ने गृहमंत्री को लिखा कि बीजेपी उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रही है.


कांग्रेस ने पटेल पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भरूच में चैरीटेबल अस्पताल है. अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इसका ना तो ट्रस्टी है न ही लाभ के पद पर है. एटीएस ने जिस उग्रवादी को पकड़ा है वो 5 महीने काम करने के बाद नौकरी छोड़कर चला गया था.


उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और रूपाणी जी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस का इतिहास उग्रवादियों को खिलाफ जंग से भरा हुआ है.


ये भी पढ़ें:  जनाधार खिसका तब याद आए बुद्ध : स्वामी प्रसाद मौर्य


लोग राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड खड़े क्यों नहीं हो सकते? : अनुपम खेर

No comments:

Post a Comment