READ MORE
आगरा के ताजमहल पर भगवा झंडे लहराने का आह्वान करने वाले अमित जानी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, कि राष्ट्रीय नव निर्माण पार्टी के अध्यक्ष अमित जानी ने फेसबुक पर ताजमहल पर भगवा लहराने के लिए फेसबुक पर पोस्ट किया था.3 नवम्बर को ताजमहल पहुंचने की बात लिखी थी. इस पोस्ट के बाद आगरा पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर अमित जानी और उसके साथी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया.
वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों को लेकर पुलिस आगरा पहुंची है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार होने के बाद अमित जानी ने प्रदेश सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद अमित जानी अपने को बेकसूर साबित करने के लिए बयान देते नजर आ रहे है. गौरतलब है कि इस तरह के हरकते वो पहले भी करके सुर्खियां बिटोर चुका हैं.
No comments:
Post a Comment