Monday, 30 October 2017

ट्रायल रूम में लगे हों ये हुक्स तो हो जाएं सावधान!


READ MORE

टेकनोलॉजी के आगे बढ़ने से लोगों को कई तरह के फायदे हुए हैं, हमारी ज़िंदगी को आसान करने के साथ ही टेकनॉलजी ने हमें वो सब कुछ करने की क्षमता दी है, जो इससे पहले हमारे लिए बस एक सपना था. शिक्षा, यातायात, पर्यावरण, इत्यादि लगभग हर छेत्र में टेकनॉलजी की मदद से इंसान वो कर रहा है, जो आज से पहले सोचा नहीं जा सकता था. पर जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही टेकनॉलजी का भी एक ऐसा पहलू है, जो बेहद भयावह और विनाशकारी है.हम और आप ने हज़ारों बार स्पाई कैम(खूफिया कैमरे) के बारे में सुना होगा. स्पाई कैम से जुड़े कई मामले अकसर मीडिया और सोशल मीडिया में आते रहते हैं. खूफिया कैमरों को महिलाओं के चेंजिंग रूम में रखकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने की खबरों को आप ने भी पढ़ा होगा. साल 2015 में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने एक स्टोर के ट्रायल रूम में खूफिया कैमरा लगा होने का आरोप लगाया था.


मॉल्स, स्टोर्स के ट्रायल रूम में ऐसे कैमरों की पहचान के लिए लोगों को, विशेषकर महिलाओं को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है. सोशल मीडिया के कई कैंपेन की बदौलत लोग अब खूफिया कैमरों को लेकर काफी सतर्क भी हुए हैं पर अभी भी लोग स्पाई हुक्स के बारे में नहीं जानते हैं. स्पाई हुक्स एक बिल्कुल नए तरह के खूफिया कैमरे हैं, जिनपर लोगों को शक भी नहीं होता है.



Image Credit : Amazon India

कपड़े टांगने के लिए लगे इन हुक्स में खूफिया कैमरे लगे होते हैं. इन हुक्स को स्पाई हुक भी कहा जाता है, और ये सामने आ रहे व्यक्ति पर नजर रखते हैं. इन हुक्स में मेमोरी कार्ड भी लगा होता है, जो किसी की सारी गतिविधियों के वीडियो को स्टोर कर लेता है. इन हुक्स में माइक भी लगा होता है, जो आवाजों को भी रिकार्ड कर लेता है. ये हुक कहीं भी लगाए जा सकते हैं और ये इतने सामान्य से लगते हैं कि इन पर किसी को शक नहीं होता है.



Image Credit : Amazon India

स्पाई हुक्स बाजार में भले आसानी से ना मिलते हों पर ऑनलाइन मार्केट में ये 1300 रुपये से लकेर 5500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं. इनमें कुछ हुक तो ऐसे हैं, जो HD वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं. हालांकि भारत में स्पाई हुक्स के गलत इस्तेमाल के मामले सामने तो नहीं आए पर विदेशों में इनके दुरुप्योग की कई खबरें सामने आ चुकी हैं.



Image Credit : Amazon India

 


साल 2016 में अमेरिका में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिसमें स्पाई हुक्स को महिलाओं के शौचालयों में रखा गया था. इस पूरे मामले पर शेरिफ की तरफ से एक फेसबुक पोस्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया गया था. इस पोस्ट में शेरिफ ने लोगों को आगाह किया था कि ऐसे हुक्स को लेकर लोगों को सतर्क रहना चाहिए और शक होने पर इनके बारे में तुरंत रिपोर्ट करना चाहिए.


स्पाई हुक्स से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं उपलब्ध:


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/c_WDH3xGl2k/story01.htm

No comments:

Post a Comment