Monday, 30 October 2017

'भुगत रहा है देश' नारे के साथ 8 नवंबर को कांग्रेस का कैंडल मार्च


READ MORE

नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस 8 नवंबर को रात 8 बजे पूरे देश मे कैंडल लाइट मार्च निकालेगी. सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की बैठक में 8 नवंबर को पूरी ताकत से देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का निर्देश दिया. खुद राहुल गांधी ‘भुगत रहा है देश’ की थीम वाले इस देशव्यापी कार्यक्रम में दिल्ली में शामिल होंगे. बैठक में नेताओं ने राहुल से जल्द से जल्द अध्यक्ष पद संभालने की अपील भी की.नोटबंदी और जीएसटी से लोगो को हो रही दिक्कतों को भुनाने के लिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी. 8 नवंबर को पार्टी नोटबंदी की पहली सालगिरह पर “काला दिवस” मनाएगी जिसमें जिला और राज्य मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी जबकि शाम को 8 बजे कैंडल लाइट मार्च भी निकाला जाएगा. पार्टी के सभी महासचिव अपने प्रभार वाले राज्यों में मौजूद रहेंगे. दिल्ली में खुद राहुल गांधी पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. ये सब पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी की अध्यक्षता में लगभग 3 घंटे चली मैराथन बैठक में तय किया गया. बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा तीर छोड़ा.


जीएसटी पर हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी हिस्सा लिया. मनमोहन सिंह ने जीएसटी को जनता के साथ धोखा करार दिया. जीएसटी के मुद्दे पर पार्टी संसद के अंदर और बाहर दोनों मोर्चे पर आवाज़ उठाएगी और व्यापारियों की दिक्कत कम करने के उपायों को मानने के लिए सरकार पर दबाव डालेगी .


बैठक में लगभग आधा दर्जन नेताओं ने राहुल की अध्यक्ष पद पर हो रही ताजपोशी का मुद्दा भी उठाया. राहुल ने ये मुद्दा उठाने वाले नेताओं को आश्वासन दिया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है और जल्दी ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सीडब्लूसी की बैठक बुलाई जा सकती है और राहुल हिमाचल में 9 नवंबर की वोटिंग के बाद चुनावी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद संभाला सकते हैं. राहुल गांधी ने भी न्यूज़18इंडिया के सवाल पर कहा कि वो अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/c_WDH3xGl2k/story01.htm

No comments:

Post a Comment