READ MORE
सीबीएसई ने शनिवार को उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि 12वीं हिंदी (इलेक्टिव) का पेपर भी लीक हुआ था. शनिवार को कुछ छात्रों ने सीबीएसई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, छात्रों का दावा था कि उनके पास 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर की लीक्ड कॉपी है.सीबीएसई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया चैनलों में वायरल हो रहे पेपर की फोटो फर्जी है. सीबीएसई ने कहा कि पेपर या तो पिछले साल का है या फिर फर्जी है. हिंदी (इलेक्टिव) की परीक्षा 2 अप्रैल को होनी है.
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सीबीएसई चेयरपर्सन अनिता करवाल पेपर लीक की अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, “यह जरूर शरारती तत्वों का काम है. सीबीएसई के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे है छात्रों का दावा है कि उनके पास वह पेपर है, वे उसे सर्कुलेट भी कर रहे हैं.”
पढ़ेंः पेपर लीक ने बिगाड़ा स्टूडेंट्स का प्लान, किसी का एंट्रेंस एग्जाम फंसा किसी की छुट्टियांबता दें कि 12वीं इकोनॉमिक्स और दसवीं मैथ्स के पेपर लीक होने की पुष्टि होने के बाद सीबीएसई ने दोनों पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है. 12वीं का री-एग्जाम 25 अप्रैल को होगा. वहीं दसवीं के री-एग्जाम की तारीखों पर सीबीएसई ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है. शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को कहा कि यदि दसवीं की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत पड़ी तो केवल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ही परीक्षा कराई जाएगी.
पढ़ेंः सीबीएसई ने बनाया लीक-प्रूफ सिस्टम, ऐसे करेगा काम
स्वरूप ने शुक्रवार को यह भी कहा कि सीबीएसई चेयरपर्सन के पास मैथ्स के लीक्ड पेपर की हैंडरिटन कॉपी देर रात 1.29 बजे मेल से आई थी लेकिन उन्होंने मेल सुबह 8:55 बजे चेक किया और 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी. इतने कम समय में केवल मैसेज के आधार पर परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती थी इसलिए पेपर रद्द नहीं किया गया.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/kHjF65ts11s/story01.htm
No comments:
Post a Comment