READ MORE
राजस्थान के पाली जिले के जैतारण कस्बे में सांप्रदायिक संघर्ष होने के बाद तनाव फैल गया. पुलिस ने बताया कि हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस पर पथराव के कारण सांप्रदायिक तनाव फैला. पुलिस ने बताया कि हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित करीब एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. उन्होंने कहा कि छह वाहनों और कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.जिलाधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक घटना तब हुई जब हनुमान जयंती का जुलूस कस्बे के मुख्य बाजार से होकर गुजर रहा था.
उन्होंने कहा, ‘अचानक कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया. इससे दूसरे पक्ष के लोग क्रोधित हो गए और उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया.’ उन्होंने कहा कि इसके बाद शहर में हिंसा और आगजनी भड़क गई जिसमें यात्री बसों सहित करीब आधा दर्जन वाहनों, दुकानों और एक छोटे मॉल को आग लगा दिया गया.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/three-pickpockets-caught-on-jhansi-railway-station-903659.html
No comments:
Post a Comment