Thursday, 29 March 2018

कर्नाटक चुनाव तारीख़ों को लेकर शिवसेना का बीजेपी पर हमला


READ MORE

कर्नाटक चुनाव की तारीख कथित तौर पर लीक होने के मामले में शिवसेना ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र के स्तंभों को ध्वस्त किया जा रहा है. शिवसेना ने चुनाव आयोग पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. पार्टी ने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि वह ‘भाजपा के मुताबिक’ काम कर रही है.शिवसेना की यह टिप्पणी भाजपा के आईटी सेल प्रमुख के एक विवादित ट्वीट के बारे में दिया है. दरअसल भाजपा के आईटी सेल प्रमुख ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा चुनाव आयोग से पहले ही कर दी थी. पार्टी ने कहा, “ ऐसा माना जाता था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा लेकिन कर्नाटक चुनाव में यह साबित नहीं हो पाया.”


शिवसेना ने अपनी पत्रिका‘सामना’ के संपादकीय में कहा, “जैसा कि विपक्ष दावा करता है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है. यह बात भाजपा ने सही साबित कर दी है.” मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत के कर्नाटक चुनाव तारीखों की आधिकारिक घोषणा से पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक चुनाव की तारीखों के संबंध में ट्वीट किया था. उन्होंने बताया था कि चुनाव 12 मई को होगा और मतों की गिनती 18 मई को होगी.


मालवीय चुनाव आयोजित होने की तारीख के मामले में तो सही थे लेकिन गिनती के मामले में गलत थे. अधिकारिक घोषणा के मुताबिक मतों की गिनती 15 मई को होने वाली है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का कहना है “भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से भी पहले विधानसभा चुनाव की तारीख जारी कर दी. क्या किसी सूत्र ने ये जानकारी लीक कर दी या फिर चुनाव आयोग ने भाजपा की सहूलियत के हिसाब से काम करने का फैसला किया है.”शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पूर्व प्रमुखों को राज्यसभा के टिकट दिए जा रहे हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है और राज्यपाल के पद दिए जा रहे हैं. ये सभी इस बात के संकते हैं कि वह निष्पक्ष नहीं रह गए हैं.


शिवसेना ने कहा, “हमारे लोकतंत्र के स्तंभों को ध्वस्त किया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ने तो पहले से ही चुनाव आयोग में विश्वास खत्म कर दिया है. बाकी जो भी कुछ इसमें विश्वास बच गया था, वह कर्नाटक मुद्दे से समाप्त हो गया.


ये भी पढ़ें:


निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
कर्नाटक चुनाव: एक ही चरण में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी कांग्रेस


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bgky4WaCeT8/story01.htm

No comments:

Post a Comment