READ MORE
सीबीएसई पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. हालांकि मामला सामने आने के बाद से ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर लगातार हमले कर रही हैं.कर्नाटक कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट किया, “मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर की अक्षमता की वजह से 28 लाख छात्रों की जिंदगी प्रभावित हो गई.” ट्वीट में जावडेकर को नसीहत देते हुए लिखा, “कर्नाटक के लोगों को बुरा-भला कहने में अपना समय बर्बाद करने की बजाए आपको अपना काम ठीक से करना चाहिए.”
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी कर्नाटक की सिद्धारमैया पर लगातार हमले कर रही है. ऐसे में सीबीएसई पेपर लीक केंद्र सरकार और पोल बाउंड कर्नाटक के लिए एक बड़ा सेटबैक माना जा रहा है. यहां 12 मई को मतदान होने हैं.
The lives of 28 Lakh students influenced since of Union Minister of Higher Education @PrakashJavdekar‘s incompetence.
Instead of spending many of your time bad-mouthing a people of Karnataka, WHY DON’T YOU DO YOUR JOB, Mr. Javdekar?#CBSEPaperLeaks pic.twitter.com/IY534qGAlK— Karnataka Congress (@INCKarnataka) March 29, 2018
दोबारा होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई ने 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स और 10वीं क्लास के मैथ्स का पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है. 12वीं क्लास का इकोनॉमिक्स का पेपर मंगलवार को हुआ था जबकि बुधवार को 10वीं का मैथ्स का पेपर हुआ था. पेपर लीक का खुलासा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एग्जाम शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही लीक पेपर मिला. इससे बाद सिसोदिया ने तुरंत ऐजुकेशन सेक्रेटरी से बात की. जब लीक पेपर का ऑरिजनल पेपर से मिलान हुआ तो वो हूबहू वैसा ही निकला. इसके बाद सीबीएसई ने दोबारा परीक्षाएं कराने का फैसला लिया.
अभिभावकों का कहना है कि इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा कैम्ब्रिज स्कूल के बाहर खड़े अभिभावकों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से बच्चे परेशान हैं. पेपर लीक होने से उनकी मेहनत खराब हो गई.
ये भी पढ़ेंः
कर्नाटक चुनाव: शनिवार को वोटिंग-अमावस को नतीजे, नेताओं को अशुभ की आशंका
CBSE पेपर लीक: दो केस दर्ज, स्पेशल इनवेेस्टिगेशन टीम का गठन
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Aqyx_ATzGJQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment