READ MORE
ये रिश्ता क्या कहलाता है से पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद हिना खान ने सुर्खियां बटोरी बिग बॉस सीजन-11 से. रिश्ता क्या कहलाता है ने जहां उन्हें लाखों फैंस दिए, वहीं बिग बॉस में उनका एटीट्यूड देखकर कई फैंस को निराशा भी हुई. अब फिर से हिना खान सोशल मीडिया पर अपने एटीट्यूड की वजह से ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक लाइव किया था. उन्होंने अपने फैंस से कहा था कि वह सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रहें. निगेटिव चीजों पर ध्यान न दें अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वो ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देंगी.हालांकि इस वीडियो के सामने आने के एक हफ्ते बाद भी उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट नहीं किया है. इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. एक हफ्ते पहले पोस्ट किया गया ये लाइव वीडियो भी अब हिना के इंस्टाग्राम पेज पर शो नहीं हो रहा है.
A post shared by R E A L I T Y G Y A N (@realitygyan) on Mar 21, 2018 at 2:37am PDT
ऐसे में हिना एक बार फिर फैंस को नाराज करती दिख रही हैं. वीडियो में उन्होंने कहा था, ” मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं. आप लोग मुझे ऐसे ही प्यार करते रहें. फॉलो करते रहें. मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है. आपके आशीर्वाद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह अपना अकाउंट डिलीट कर दूंगी. मेरा भरोसा नहीं है, मैं ऐसा कर भी सकती हूं.
उनके इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया था- थैंक्यू हिना खान जल्दी ट्विटर अकाउंट बंद करो. किसी ने लिखा- अपना एटीट्यूड अपने पास रखो. किसी ने लिखा – ड्रामा क्वीन है हिना खान.
इन सेलिब्रेटीज ने की वेलेंटाइन डे पर शादी
No comments:
Post a Comment