Friday, 30 March 2018

सीएम योगी का भक्त है ये शख्स, भगवान की तरह करता है पूजा


READ MORE

बॉलीवुड स्टार्स के लिए लोगों के दीवानेपन के बार में आपने सुना होगा पर आज हम आपको एक अनोखे फैन के बार में बताने जा रहे हैं. जी हां ये अनोखा फैन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दीवाना है. इस दीवानगी में इसने योगी चालीसा भी लिख डाली है.गोंडा जिले के अति पिछड़े क्षेत्र उमरी बेगमगंज इलाके में एक युवक सोनू ठाकुर की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दीवानगी इस कदर बढ़ी की वह उनको भगवान की तरह पूजने लगा. यह युवक सन 2007 में योगी आदित्यनाथ से इतना प्रेरित हुआ उसने पूरी की पूरी योगी चालीसा ही रच डाली.


योगी को लेकर इस युवक की ऐसी आस्था की यह युवक बाकायदा योगी की पूजा करता है और सुबह शाम योगी चालीसा का पाठ करता है. यहीं नहीं दीवानगी का आलम यह है कि सोनू ठाकुर बाकायदा पूजा पाठ करते हैं साथ ही अपने सहयोगियों के साथ योगी की आरती भी करते हैं.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

पिछले काफी दिनों से योगी आदित्यनाथ में इस युवक की घोर निष्ठा है उनसे प्रेरित होकर सामाजिक, धार्मिक और अन्य कार्यों में भाग लेते हैं. सोनू अपने तमाम सहयोगियों के साथ सफाई अभियान, गऊ सेवा और अन्य कार्यों में सहयोग करते हैं. इस युवक के मुताबिक योगी से वह योगी से इतना प्रेरित है कि अब तो पूरा जीवन बस योगी के बताए रास्ते पर ही चलने की बात कर रहा है.ये भी पढे़ंबंधक बना दोस्त से करवाया पत्नी का रेप, विरोध करने पर की पिटाई


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EBLvXHIEGaE/story01.htm

No comments:

Post a Comment