READ MORE
जेएनयू में यौन प्रताड़ना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाने वाली एक छात्रा पर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. पुलिस ने उस छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जेएनयू सोशियोलॉजी विभाग की छात्रा शीना ठाकुर ने छात्रों, अध्यापकों और पुलिस के बीच झड़प की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 24 मार्च को फेसबुक पर डाले जाने के बाद से ये तस्वीरें 28 हजार बार शेयर की गई हैं.बजफीड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शीना सहित उसके कई दोस्तों पर मारपीट, महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने और खतरनाक हथियार के साथ दंगा करने का मामला दर्ज किया है. इसके बाद उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. शीना और उसकी दोस्तों को चिंता है कि उन्हें किसी भी पल गिरफ्तार किया जा सकता है.
वहीं शीना ने 23 मार्च को हुई घटना को याद करते हुए बताया कि जब जेएनयू की प्रदर्शन रैली संसद की ओर जा रही थी तो उन्होंने सुना कि पुलिसवाले चिल्ला रहे थे कि ‘उनके कपड़े फाड़ो’ और उसके कुछ देर बाद कोई उसकी ब्रा खींच रहा था. उसके पकड़ा गया, मारा गया, छेड़ा गया और पानी की बौछारों से धकेला गया.
जेएनयू के छात्र प्रोफेसर अतुल जौहरी को जमानत दिए जाने का विरोध कर रहे थे. जौहरी पर आठ महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है. उन्हें कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर जमानत दे दी गई. इसके बाद छात्रों और अध्यापकों ने विरोध किया. इसी के चलते 23 मार्च को प्रदर्शन किया गया लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही इसे रोक दिया जिससे झड़प हुई.
Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm
No comments:
Post a Comment