Thursday, 29 March 2018

भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को मिलकर चलना होगा- कांग्रेस


READ MORE

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को अपने वैचारिक मतभेद भुलाते हुए कांग्रेस के साथ ‘‘कंधे से कंधा मिलाकर’’ चलना चाहिए. कांग्रेस की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ एकजुट विपक्षी एकता का प्रयास किया. ममता ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत हों, वहां कांग्रेस एवं दूसरे दल उन्हें समर्थन दें.ममता के विपक्षी एकता के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम ममता जी की भावना की कद्र करते हैं. ममता जी की पृष्ठभूमि, विचारधारा वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी रही है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुताबिक आज लड़ाई इस देश की संस्थाओं, प्रजातंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बचाने की है. उन्होंने कहा कि आज लडाई दलों के बीच में नहीं, बल्कि उन सारी मूलभूत भावनाओं के बीच में है जो भारत का प्रतिनिधित्व भी करती है और जिनके आधार पर भारत की सरंचना हुई.


सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ इस लड़ाई में सबसे बड़े विपक्षी दल के तौर पर राहुल जी, सोनिया जी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हर राजनीतिक दल कंधे से कंधा मिलाकर चले, स्वागत है.’’ उन्होंने कहा कि हम यह लडाई वैचारिक मतभेद के बावजूद मिलकर लडेंगे, क्योंकि देश दल से बड़ा है. ममता ने दिल्ली में बुधवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी.


ये भी पढ़ें:KCR के थर्ड फ्रंड को मिला ममता-औवैसी का साथ; डीएमके, सपा, शिवसेना से बातचीत जारी


रामनवमी की रैली में त्रिशूल लाने पर BJP महिला विंग की अध्यक्ष पर केस


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Aqyx_ATzGJQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment