Thursday, 29 March 2018

कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन को लेकर दो को भूख हड़ताल करेंगे AIADMK नेता


READ MORE

कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के सभी नेता दो अप्रैल को भूख हड़ताल पर रहेंगे. इस फैसले के साथ ही कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन को लेकर सभी पार्टी की बैठक बुलाई जाएंगी, सभी विपक्षी दलों से परामर्श लेने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा.इससे पहले एआईएडीएमके के सांसद ए नवनीत कृष्णन ने केंद्र सरकार को धमकी दी कि अगर 29 मार्च तक कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का गठन नहीं किया गया तो वह आत्‍महत्‍या कर लेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के बनाए जाने का जिम्मा केंद्र सरकार को दिया था. लेकिन इसके गठन में लगातार देरी बरती जा रही है. एआईडीएमके 13 सदस्य राज्यसभा में और 37 लोकसभा में हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी कावेरी जल विवाद और बोर्ड निर्माण को लेकर लगातार अपने मंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment