READ MORE
आराधना वलसीबीएसई ने दसवीं और 12वीं के एक-एक विषय की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है. पेपर लीक के खिलाफ दो दिनों से दिल्ली और देश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है. प्रोटेस्ट के दूसरे दिन यह सामने आया कि इस प्रोटेस्ट को कॉलेजों के स्टूडेंट यूनियनों ने हाईजैक कर लिया है.
कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के चार सदस्यों और एक स्कूली छात्र ने मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर अपनी कुछ मांगें उनके सामने रखी हैं. इनमें से एक मांग यह है कि रीटेस्ट न करवाया जाए और छात्रों को एवरेज बेस्ट स्कोर अलॉट कर दिये जाएं. इस मांग से प्रदर्शन कर रहे कई छात्र नाराज हैं.
आरपी विद्यालय के कक्षा 12वीं के चात्र रविंदर ने कहा, “मुझे दूसरों की तरह एवरेज नंबर क्यों दिया जाएगा? मुझे अन्य विषयों में मेरी परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर दिये जाने चहिए. फिर चाहे मैंने 40 नंबर के सवाल हल किये हों चाहे 70 के.” एवरेज मार्किंग पर रविंदर के स्कूलमेट योगेश ने कहा, “यह हमारी मांग नहीं है. इसके बारे में यहां पहुंचने पर हमें पता चला.” (पढ़ेंः व्हाट्सऐप ग्रुप से लीक हुआ था पेपर, एडमिन से पूछताछ)रविंदर और योगेश अपने स्कूल के कई साथियों के साथ आजादपुर मंडी से प्रोटेस्ट के लिए आजादपुर मंडी पहुंचे थे. यहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि इस प्रोटेस्ट को एनएसयूआई लीड कर रही है.
सेंट कोलंबा स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र हम्ज़ा अब्बास ने एनएसयूआई के साथ मिलकर जो मांगे एचआरडी को भेजी हैं उनमें सीबीएसई चेयरमैन को हटाने की मांग भी शामिल है. हम्ज़ा ने कहा, “मैंने एनएसयूआई के साथ मिलकर यह प्रोटेस्ट ऑर्गनाइज किया और मैं एनएसयूआई के सदस्यों के साथ गया क्योंकि वे अच्छे लोग हैं.” उसने बताया कि मंत्री को एवरेज स्कोर का आइडिया ठीक लगा.
पेपर लीक की खबरों के बीच सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं की इकोनॉमिक्स और 10वीं की मैथ्स परीक्षा दोबारा करवाने की घोषणा की थी. इस कदम से देशभर के करीब 28 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं और वे प्रोटेस्ट कर रहे हैं कि किसी और की गलती की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है. (पढ़ेंः एग्जाम वॉरियर को लेकर राहुल ने पीएम पर कसा तंज)
आर्मी पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र आयुष कुमार ने कहा कि एचआरडी मंत्री के सामने जो मांगे रखी गई हैं उनके बारे में उन्हें नहीं बताया गया. उन्होंने कहा, “हम ऐसा नहीं चाहते हैं.”
हालांकि एनएसयूआई ने कहा कि छात्रों से मीटिंग और उनसे बातचीत के बाद उन्होंने मांगों की लिस्ट तैयार की है. हालांकि न्यूज18 ने जिस भी छात्र से बात की उसने यही कहा कि वह इस फैसले में शामिल नहीं था. कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि कोशिश करने के बाद भी एनएसयूआई ने उनसे बात नहीं की. आयुष ने कहा, “और हम सीबीएसई चेयरमैन को हटाने की मांग क्यों करेंगे. हमें सीबीएसई के मैनेजमेंट और इसकी कार्यप्रणाली से कोई मतलब नहीं है.”
आयुष ने कहा, “पेपर्स की सिक्योरिटी की क्या गारंटी है. हो सकता है कि कल जेईई के पेपर लीक हो जाएंगे. मंत्रालय का सिक्योरिटी सिस्टम फिर कैसे काम करेगा?” वहीं एसआरएस मिशन स्कूल के छात्र पंकज ने कहा, “हमारी मांग वही है जो कल थी. या तो री-टेस्ट को रद्द किया जाए या फिर पूरी बोर्ड परीक्षा दोबारा कराई जाए.”
पंकज ने कहा, “अगर स्टूडेंट यूनियन हमारी मदद के लिए आए हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन उनके कारण प्रोटेस्ट में आए कई छात्र वापस लौट गए.”
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/buddhadeb-bhattacharjee-removed-from-cpi-m-state-committee-of-west-bengal-1296591.html
No comments:
Post a Comment