Saturday, 31 March 2018

लंच के बहाने कपूर परिवार फिर एक साथ, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर


READ MORE

बॉलीवुड के सबसे बड़े घरानों में शुमार कपूर खानदान एक बार फिर साथ नजर आए. हाल ही में पूरा परिवार फैमिली लंच के बहाने एक साथ दिखा. इस खास मौके की तस्वीर को करिश्मा  कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है.इन फोटोज में  कृष्णाराज कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणधीर कपूर, बबीता आदि नजर आ रहे हैं. हालांकि इस खास मौके पर करीना कपूर के बेटे तैमूर और करिशमा कपूर के बच्चे  नजर नहीं आए और रॉकस्टार रणबीर कपूर और उनके पापा ऋषि कपूर भी तस्वीर के मुताबिक लंच का हिस्सा नहीं रहे.


बता दें कि कपूर खानदान में ये परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. लंच या डिनर के बहाने पूरा परिवार एक छत के नीचे आता है.  इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया से दूर कपूर परिवार एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं.


वहीं कपूर खानदान को एक साथ करने में करीना और करिशमा कपूर बेहद अहम भूमिका निभाती हैं. करिशमा हो या करीना दोनों ही अपने परिवार को एक साथ करने के लिए कुछ न कुछ चीजें प्लान करती रहती हैं, जिससे पूरा खानदान एक साथ होकर अपने-अपने दिल की बात कह सके.वहींं कपूर सिस्टर्स की  प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करीना फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘वीरे दी वेडिंंग’ में व्यस्त हैं तो वहीं करिश्मा कपूर अभी अपने बच्चों पर ध्यान दे रही हैं.


यह भी पढ़ें-पॉप सनसनी लेडी गागा से मिलकर सकपका गए थे बराक ओबामा?

No comments:

Post a Comment