READ MORE
गांधीनगर विधानसभा में बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. भाजपा के एक युवा नेता ने विधानसभा खाली होने पर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर बड़े अंदाज में फोटो खिंचवाई. इतना ही नहीं उसने सदन में घूम-घूमकर सेल्फी भी खींचीं. युवा नेता ने विधानसभा सदस्यों की जगह पर बैठकर माइक बोलते हुए स्टाइल में भी फोटो खिंचवाई.जैसे ही युवा नेता ने ये फोटो शेयर कीं तो विधानसभा सदस्यों और अध्यक्ष की नजर में ये बात आ गई. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने युवा नेता पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/alia-bhatt-director-bollywood-mumbai-417929.html
No comments:
Post a Comment